बगहा, मार्च 20 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। ट्रक पर चावल लोड कर पश्चिम बंगाल ले जाने के बहाने धोखाधड़ी कर 24 टन चावल गायब करने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वही गायब किया गया चावल व ट्रक भी बरामद हुआ है । बरामदगी पश्चिम बंगाल के हावड़ा चमडैल से की गई है । सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने इसकी जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अंतर्गत मली पाचखाना थाना क्षेत्र के नस्कर पाड़ा निवासी विक्की साव व चालक छपरा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सादा निवासी कृष्णा साह को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बरामद आधार कार्ड पर उसका पता फोर्ट ग्लोस्टर हावड़ा पश्चिम बंगाल अंकित है। धोखाधड़ी कर गायब किए गए एग्रो चावल मिल का 293 बैग (24 टन) चावल व ट्रक बरामद कर लिया गया है। चावल की क...