नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सुबह उठते ही सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और नेचुरली ग्लोइंग दिखे, लेकिन महंगी नाइट क्रीम हर किसी के बजट में नहीं होती। ऐसे में घर की आसान और सस्ती चीजों से बना DIY स्किनकेयर एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। चावल का पानी (rice water) पहले से ही स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए जाना जाता है, और अगर इसमें Rs.5 की एक खास चीज मिला दी जाए, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है। यह नेचुरल नाइट क्रीम न सिर्फ आपकी स्किन को डीप हाइड्रेशन देती है, बल्कि रातभर में उसे रिपेयर करने में भी मदद करती है। सबसे अच्छी बात ये पूरी तरह किफायती और केमिकल-फ्री है। तो चलिए यूट्यूबर पूनम देवनानी की बताई हुई नाइट क्रीम बनाने की विधि आपको बताते हैं।चावल का पानी तैयार करें सबसे पहले आपको चावल को पानी से धोकर रखना है और फिर पीने वाली...