गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चावल के कट्टों की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से नूंह निवासी दो आरोपियों गिरफ्तार किया है और एक बंद बॉडी कैंटर को कब्जे में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से एक कैंटर अवैध शराब लेकर जयपुर की तरफ जाने वाला है। एएसआई इंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष रेडिंग पार्टी तैयार की गई और राठीवास मोड़, शिव शक्ति पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की गई। देर रात जब बताए गए नंबर का कैंटर आता दिखा, तो पुलिस ने उसे रुकवा लिया।मैनेजर के सामने खुली पोलपकड़े गए आरोपियों की पहचान सालीम और मोहम्मद अकील निवासी पुन्हाना, नूंह के रूप में हुई। आरोपियों ने शुरू में पुल...