लखनऊ, नवम्बर 3 -- भारत ने चावल उत्पादन में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में पहला स्थान हासिल कर लिया है। खाद्यान्न उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बन चुका है और अब खेतों की उर्वरता तथा मिट्टी की सेहत बचाना प्राथमिकता है। यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत आयोजित किसान चौपाल में कही। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई। केंद्रीय मंत्री ने संस्थान परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्थान के निदेशक, कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। चौपाल में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, झांसी, बाराबंकी और लखीमपुर समेत कई जिलों के किसानों ने ह...