नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Vastu tips: कई बार व्यक्ति के कड़ी मेहनत करने के बाद हाथ में धन नहीं टिकता है। वास्तु शास्त्र में धन की बरकत के लिए उपाय बताए गए हैं। ये रोज के उपाय आपकी लाइफ में बहुत कारगर साबित होते हैं। रोज के चावल, नमक, घड़े और दिए के उपाय आपको लाभ दिलाते हैं, इनसे घर में समृद्धि रहती है। पहले के लोग इस तरह के उपाय करते थे, इससे उनका जीवन सुखी रहता था। जानें वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से धन की बरकत के वास्तु उपाय रसोई में रखे हुए चावलों में तीन हल्दी की गांठें डाल दें। ऐसा कहा जाता है कि इससे गुरु की कृपा बनी रहती है। यह बहुत शुभ होता है। इससे परिवार में आपस में प्रेम बढ़ता है। जब सुबह की पूजा करें तो किचन में भी एक दिया रख दें, इससे घर में बरकत आती है। ऐसा कहा जाता है इससे घर में अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है। इसे अलावा मंदिर ...