औरंगाबाद, मई 22 -- ग्रामीणों में खुशी, बच्चों को मिलेगा पोषण व शिक्षा का लाभ फोटो- 22 मई एयूआर 15 कैप्शन- चाल्हो पहाड़ के टिकवा स्थान में आंगनबाड़ी केन्द्र का शुक्रवार को उद्घाटन करते वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार, डीआरडीए के निदेशक अनुपम कुमार व अन्य अधिकारी मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के अति संवेदनशील एवं पूर्व में नक्सल प्रभावित माने जाने वाले चाल्हो पहाड़ तटीय गांव टिकवा स्थान में शुक्रवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन किया गया। वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार, डीआरडीए के निदेशक अनुपम कुमार, सीओ मो. अकबर हुसैन, बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, मुखिया सविता देवी, सेविका उषा देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से ग्रामीणों में ...