मऊ, मई 10 -- ​रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चाल्हा में पशु के चारे को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने एक ही परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में एक पक्ष से दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस तहरीर पाकर आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है। ग्रामसभा चाल्हा निवासी श्रीराम चौहान पुत्र स्वर्गीय गिरधारी अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं। जबकि उनका बड़ा बेटा सूर्यनाथ चौहान और उसकी पत्नी प्रेमशीला अलग रहते हैं। घटना की शुरुआत तब हुई जब किसी बात को लेकर प्रेमशीला गाली-गलौज करने ल...