पलामू, मार्च 9 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू में श्रीरामनवमी पूजा महासमिति की ओर से रविवार को महावीर मंदिर के सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में महोत्सव को इस वर्ष भी उल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के करीब 30 गांवों की पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का संचालन महासमिति के सचिव जवाहर पासवान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सत्यनारायण सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी श्रीरामनवमी पूजा महोत्सव का 19वां अधिवेशन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 28 मार्च शनिवार को सभी 30 गांवों के महावीरी झंडों का मिलान किया जाएगा तथा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.