चालू करानी पड़ी 1670 मेगावाट की बंद 13 इकाइयां
सोनभद्र, जून 2 -- अनपरा,संवाददाता। आंधी-बारिश से लुढ़की बिजली खपत के मद्देनजर बीते 30 मई को बंद करायी गयी 1670 मेगावाट की 13 इकाइयों को सोमवार रात्रि से मंगलवार पूर्वान्ह के बीच चालू करा लिया गया है। बिजली की पीक डिमाण्ड में लगभग 2650 मेगावाट और औसत रोजाना बिजली खपत में लगभग 32 मिलियन यूनिट के इजाफे को देखते हुए सिस्टम कंट्रोल ने यह निर्देश दिये। इस बीच हालांकि 1820 मेगावाट की तकनीकी कारणों से बंद चार इकाइयां भी चालू हो गयी है जिससे काफी राहत रही और लगातार पांचवे दिन भी नगर पंचायतों और तहसीलों को रोस्टरिंग से मुक्त रख लगभग 32 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति कर उपभोक्ताओं को उमस भरी भीषण गर्मी में बड़ी राहत दी गयी। यह भी पढ़ें- तहसील-नगर पंचायतों में रोस्टरिंग रही बंद तकनीकी कारणों से 27मई से बंद ओबरा की नौंवी इकाई से मंगलवार दो जून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.