गंगापार, मार्च 1 -- होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए गए सघन अभियान के अंतर्गत टीम ने दो अलग-अलग गांवों में शराब के तीन अड्डों पर छापेमारी कर 41 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। थाना प्रभारी घूरपूर दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के जमौली गांव में छापेमारी कर शराब के अड्डों को तोड़ा गया, यहां पुलिस को 13 लीटर अवैध शराब बरामद की गई जिसमें गांव के ही शेरू भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। दौना गांव में तो अलग-अलग जगह अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर क्रमशः 17 लीटर और 11 लीटर शराब बरामद की गई और शराब की भट्टियों को तोड़ा गया। इन दोनों शराब के अड्डों से राजेंद्र प्रसाद और सुशील कुमार को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.