पीलीभीत, जुलाई 2 -- पीलीभीत। वन एवं वन्यजीव प्रभाग की निगरानी में वन महोत्सव का आगाज हो गया। सात जुलाई तक अलग अलग किस्म के पौधे रोपित कर समाज में हरियाली और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया। पीलीभीत रेंज के अंतर्गत गजरौला सुहास में मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद व बीसलपुर रेंज के अंतर्गत अहिरवाडा में बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा और पूरनपुंर रेज में चौखटा बाबा मंदिर प्रांगण, भैरो कला में भी पौधरोपण किया गया। महंत सरस्वती गिरि, राम प्रताप समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि पौधरोपण का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकाधिक पौधे रोपे जाएंगे। यह भी पढ़ें- आधी-अधूरी तैयारियों के साथ वृक्षारोपण अभियान शुरू मौसम भी अनुकूल है। जिले में इस बार वन विभाग को 119000 और अन्य विभाग को 3883700 पौधे रोपित करने है। जबकि जिले मे...