कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। द गुड शेफर्ड चर्च में 40 रोजों के सिलसिले में महीने के पहले रविवार को विशेष आराधना हुई। आराधना का आरम्भ प्रार्थना से हुआ। इसके बाद उपस्थित मसीह जन ने प्रभु यीशु मसीह की महिमा में गीत गाए। महीने के पहले रविवार के अवसर पर सबने प्रभु भोज ग्रहण किया। परमेश्वर के वचन बाइबिल से आशीष देते हुए चर्च के बिशप पंकज राज मलिक ने कहा कि उपवास का अर्थ भोजन छोड़ना नहीं बल्कि प्रार्थना के साथ ईश्वर के करीब आना आत्म-अनुशासन और खुद को नम्र करना है। आराधना में पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, अनुपमा मलिक, पादरी अनुराज मलिक, पादरी सागर, पादरी अभिमन्यु जेम्स, सौरभ मसीह, श्रेयराज, रिक्की, निखिल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.