मुरादाबाद, फरवरी 16 -- झाझनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चालीस दिन से चल रही शिव महापुराण कथा संपन्न हो गई। इसके अंतिम दिन पंडित केदार नाथ मिश्रा ने पूजन एवं हवन कराया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर में भगवान शिव का जयघोष होता रहा। पंडित केदार नाथ मिश्रा ने भजनों की भी प्रस्तुति कर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। अंत में आरती के बाद भगवान शिव को भोग लगाया गया और भंडारा आरंभ किया गया। व्यवस्था में प्रेमनाथ सैनी, वीर सिंह सैनी, पृथ्वी सिंह सैनी, राजीव सैनी,सतपाल सैनी, सतीश सैनी, नौबत सिंह सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.