खगडि़या, मई 6 -- खगड़िया । नगर संवाददाता चालान से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित एवं सुलभ निष्पादन के लिए आगामी नौ मई को कोसी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में परिवहन विभाग द्वारा संचालित "एक मुश्त यातायात चालान निष्पादन योजना, 2026" के तहत लोगों को चालान राशि में निर्धारित छूट का लाभ दिया जाएगा। इधर डीपीआरओ कौशिकी कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मौके पर ही चालान निष्पादन के लिए नगद भुगतान की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- लोक अदालत में ट्रैफिक चालान का वन टाइम सेटलमेंट, हजारों लोगों को मिलेगी राहत इसके अतिरिक्त कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर सहित अन्य आवश्यक तकनीकी संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.