गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। शहर में सड़क हादसों को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस ने एक बहुत ही अच्छी और अनोखी पहल शुरू की है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ राजेश मोहन के निर्देश और सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल यादव की देखरेख में सोमवार को चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत सुरक्षा रथ यानी एलईडी स्क्रीन लगी वैन की मदद से शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर यातायात नियमों की पाठशाला का आयोजन किया गया। पुलिस की टीम ने बादशाहपुर बस स्टैंड, पारस ट्राईनिटी चौक और साउथ सिटी दो में भारी भीड़ को देखते हुए यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इन तीनों जगहों पर लगाई गई इस विशेष पाठशाला में सौ से ज्यादा टैक्सी और ऑटो चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को यातायात नियमों के बारे में विस्ता...