रामपुर, फरवरी 20 -- क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चालान किए जाने को लेकर ट्रक चालक पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है। रामपुर पुलिस ने भी जवाब दिया है। वीडियो बुधवार की बताई जा रही है। एक्स पर वीडियो के साथ लिखे गए पोस्ट में कहा गया है कि शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ईदगाह के पास वाहनों को रोककर कागजात की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चालान की कार्रवाई को लेकर ट्रक ड्राइवर और संबंधित पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। मौके पर कुछ देर तक तीखी बहस होती रही, जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो में दोनों धक्का-मुक्की करते देखे जा रहे हैं। इस मामले में एक्स पर की गई पोस्ट पर रामपुर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.