फरीदाबाद, जुलाई 5 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने चालान की एपीके फाइल भेजकर युवक का व्हाट्सऐप हैक कर उसके बैंक खाते से आठ लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नंगला एन्क्लेव पार्ट-एक निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 31 मई को उसके व्हाट्सऐप पर ''चालान'' के नाम से एक एपीके फाइल का लिंक आया था। उसने लिंक पर क्लिक कर फाइल खोल ली। इसके तुरंत बाद उसका व्हाट्सऐप हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उसके व्हाट्सऐप के जरिए उसके परिचित लोगों को स्क्रीनशॉट और क्यूआर कोड भेजकर रुपयों की मांग शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान साइबर ठगों ने उसके केनरा बैंक के खाते से करीब आठ.लाख 60...