कानपुर, फरवरी 14 -- चकेरी, संवाददाता। रेलबाजार में एक पीड़ित के मोबाइल पर अनजान स्रोत से आरटीओ चालान की एपीके फाइल इंस्टॉल हो गई। साइबर ठगों ने पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद बैंक डिटेल से एक फर्जी लोन कराया। फिर खाते से लोन की रकम समेत एक लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। रेलबाजार के फेथफुलगंज निवासी सईद अख्तर अंसारी की तहरीर के अनुसार 15 दिसम्बर, 2025 को उनके मोबाइल पर अनजान स्रोत से आरटीओ चालान एपीके फाइल इंस्टॉल हो गई। जिसके बाद उनका फोन पूरी तरह हैक हो गया। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक ऐप के माध्यम से उनके नाम से 73 हजार का फर्जी लोन करा लिया। इसके बाद लोन की रकम समेत उनके खाते से कुल एक लाख रुपये निकाल लिए। दोबारा फोन ऑन करने पर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पी...