सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा,नगर संवाददाता। शहर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सड़क जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस द्वारा शहर के चांदनी चौक समीप एक दुकान के आगे खड़ी बाइक का चालान काटने के कारण काफी देर तक माहौल गर्म बना रहा है। दुकानदारों ने दुकान के आगे बाइक लगाकर बाइक चालकों के चालान काटने को गलत बताया। जिसके कारण यातायात पुलिस व दुकानदारों के बीत विवाद खड़ा हो गया। बाद में यातायात थाना में दुकानदार आए और विवाद समाप्त हुआ। यातायात डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि मामला सुलझ गया है ।उन्होने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क के किनारे बाइक खड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.