सहरसा, फरवरी 15 -- सहरसा। मोटरयान निरीक्षक बृजमोहन पटवारी ने सदर थाना में आवेदन देकर हाथापाई व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में बताया कि शनिवार को सुबह बरियाही समीप बीआर 19जीए 2433 का 38500 रुपये का चालान किया गया। जब कार्यालय से शमन के लिए पूरे टीम के साथ क्षेत्र में जा रहा थे तो कार्यालय से बाहर निकलते ही बेंगहा केअमित कुमार एवं 8-10 अज्ञात द्वारा चलती गाडी सें खीचकर हाथापाई करने लगे । उसके बाद सभी जिला परिवहन कार्यालय में भी हंगामा करने लगे और गालीगलौज करने लगा। पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी हाथापाई कर चुका है। एक महिला ईएसआई पल्लवी कुमारी को भी परेशान किया गया। फाइन काटने पर जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वहीं बेंगहा निवासी व्यक्ति द्वारा भी आवेदन दिया जा रहा है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.