अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या, संवाददाता। परिवहन निगम अयोध्या डिपो के बस चालक- परिचालकों के नेत्र परीक्षण के लिए जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 42 चालक- परिचालकों का नेत्र चिकित्सक डा. वीरेन्द्र कुमार ने नेत्र परीक्षण किया। चालक- परिचालकों में कोई खास दोष नहीं मिला, हालांकि भरपूर नींद न लेने की वजह से आई रेडनेस की समस्या मिली। चिकित्सक ने कर्मचारियों को दवाइयां उपलब्ध कराईं और भरपूर नींद लेने की सलाह दी। शुक्रवार को परिवहन निगम अयोध्या डिपो के सिविल लाइन स्थित बस स्टेशन परिसर में एआरएम आदित्य प्रकाश की मौजूदगी में परिवहन विभाग के आरआई राजीव गुप्त के संयोजन में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान स्टेशन इंचार्ज अनिरूद्व सिंह, वीके मिश्र, डा. सबा जमाल, डा. दिनेश प्रकाश, अभिनव पाण्डेय, यूएन पाण्डेय, डीआर वर्मा, दिव्यांशी सिंह, संजय य...