नैनीताल, जनवरी 6 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर न्यायिक अधिकारी के चालक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। 8 दिसंबर को हल्द्वानी रोड पर एक टैक्सी चालक और न्यायिक अधिकारी के चालक राजेंद्र सिंह के साथ मारपीट हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर तल्लीताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी हरिद्वार शांतिकुंज निवासी पंकज पंत को सोमवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को टीम उसे लेकर नैनीताल पहुंची। तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...