पटना, मार्च 24 -- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4361 पदों पर भर्ती को लेकर दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न कर ली है। यह परीक्षा 12 से 24 मार्च तक गर्दनीबाग के पटना हाईस्कूल में हुई थी। पर्षद ने बताया कि इसके लिए 15,516 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें 14,189 पुरुष, 439 महिला समेत कुल 14,628 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण में मोटर वाहन चालन संबंधित दक्षता जांच से गुजरना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन करते हुए अंतिम मेधा सूची बनेगी। पर्षद के मुताबिक शारीरिक परीक्षा के लिए चार एसपी, 26 डीएसपी समेत 266 पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे। इस दौरान चार अभ्यर्थियों समेत 21 लोगों को गड़बड़ी करने के आरोप में पकड़ा गय...