चालक संग चार पशु तस्कर गिरफ्तार, 10 पशु बरामद
चंदौली, अप्रैल 17 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा पुलिस ने शुक्रवार के सुबह पिकअप वाहन से पशु तस्करी को ले जाए जा रहे 10 पशुओं के साथ 4 पशु तस्करों को धीना मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल ने बताया की सैयदराजा जमानिया मार्ग से पशुओं को आने की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस जांच से कुछ दूरी से ही दोनों वाहन अपने वाहन मुड़कर वापस जाने लगे। तेज गति होने के कारण एक वाहन पशुओं के साथ पलट गई। जिसमें दो पशुओं की मौत हो गई। वही दूसरे वाहन को पुलिस ने धीना मार्ग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वाहन के पीछे पानी की बोतल भरकर रखा गया है। ताकि पुलिस को पता नहीं चल पाए। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। वहीं तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.