देवघर, मार्च 19 -- देवघर। रिखिया थाना के देवान बाबा मैदान में हुए दिलीप की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि हत्या की पूरी साजिश आरोपी महिला बबीता देवी उर्फ पायल सिंह ने अपने एक करीबी मित्र के साथ मिलकर रची थी, जिसमें चालक दिलीप तुरी ही विवाद की मुख्य वजह बना। मृतक दिलीप तुरी आरोपी पायल सिंह का कार चालक था और उसकी हर गतिविधि की जानकारी उसे रहती थी। पायल के कहने पर वह अक्सर उसके साथ जाता था। इसी दौरान पायल सिंह की जसीडीह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से गहरी दोस्ती थी। चालक दिलीप पायल की हर जानकारी उसके मित्र तक पहुंचाता था, जिससे दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। इसी विवाद के कारण पायल सिंह ने अपने मित्र के साथ मिलकर दिलीप की हत्या की साजिश रची। 16 मार्च की रात सभी आरोपियों दिलीप तुरी, संजीव कुमार उर्फ झगरू, बबीता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.