लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश में 17 प्रमुख जिलों को छोड़कर शेष 58 जिलों में चालक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए अब लेटर ऑफ इंटेंट जारी नहीं होंगे। इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।प्रदेश के 17 जिलों वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, झांसी, अलीगढ़, मथुरा, बांदा तथा रायबरेली को छोड़कर अन्य जिलों में चालक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने को आवेदन मांगे गए थे। राज्य परिवहन प्राधिकरण के अनुसार अब मानक के अनुसार स्थापित चालक प्रशिक्षण केंद्र के प्रत्यायन के प्रार्थनापत्र के अतिरिक्त केंद्र की स्थापना के लिए कोई आवेदन प्राधिकरण नहीं लेगा। प्रत्यायन प्राप्त चालक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना तथा रख-रखाव के इच्छुक आवेदकों को अ...