नोएडा, मई 20 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक चालक पर फ्रिज चोरी करने का आरोप लगा है। आरोपी चालक ट्रक में कंपनी के फ्रिज लेकर गाजियाबाद जा रहा था। ट्रक मालिक ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्टर कपिल चौधरी ने बताया कि उनका चालक धर्मवीर सिंह 15 मई को ग्रेटर नोएडा से ट्रक में नामी कंपनी के फ्रिज भरकर गाजियाबाद लेकर जा रहा था। मलकपुर के समीप चालक ने ट्रक को साइड में रोका और उसमें से एक फ्रिज चोरी कर कार में रखवा दिया। ट्रक से फ्रिज कम होने के बारे में जब उससे पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कपिल चौधरी ने चालक धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत ...