हमीरपुर, अप्रैल 14 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय से इंगोहटा जा रही एक महिला का विवाद बस के चालक एवं परिचालक से हो गया। जिस पर महिला ने परिजनों को बुला लिया और इंगोहटा बस स्टैंड पर महिला ने परिजनों के साथ मिलकर चालक-परिचालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने परिचालक का नोटों से भरा बैग और टिकट मशीन छीन ली। यात्रियों व राहगीरों ने बीच-बचाव किया। हमीरपुर डिपो की परिचालक आरती कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की शाम वह बस लेकर महोबा जा रही थी। चालक सचिन बस को चला रहा था। इंगोहटा की एक महिला यात्री बस के गेट के पास खड़ी हो गई। जब उससे पीछे जाकर सीट में बैठने को कहा गया तो विवाद करने लगी। उसने चालक के साथ उससे भी अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच उसने अपने परिजनों को फोन करके इंगोहटा बस स्टैंड में बुला लिया। बस के पहुंचते ही परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.