सराईकेला, जनवरी 23 -- कार्यक्रम में 70 प्रशिक्षु चालक हुए शामिल सरायकेला, संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को ट्रेनिंग स्कूल, सिनी गुरुकुल में चालक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 प्रशिक्षु चालक शामिल हुए। इस अवसर पर डीटीओ गिरिजा शंकर महतो, सड़क सुरक्षा टीम ने प्रशिक्षु चालकों को यातायात नियमों के शत-प्रतिशत अनुपालन, रक्षात्मक ड्राइविंग, वाहन की नियमित फिटनेस जांच, निर्धारित गति सीमा के पालन, नशा मुक्त वाहन संचालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के संबंध में स्पष्ट, व्यावहारिक एवं उद्देश्यपूर्ण ...