रिषिकेष, मई 9 -- दिल्ली से केदारनाथ जा रहे विभिन्न राज्यों के 25 यात्रियों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब एक टेंपो ट्रैवलर का चालक शराब के नशे में वाहन दौड़ाने लगा। चालक की लापरवाही से वाहन कई बार दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। घबराए यात्रियों ने विरोध जताने के बाद पुलिस से मदद मांगी। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब दस बजे टेंपो ट्रैवलर हरिद्वार बाइपास से ऋषिकेश-दून मार्ग पर सात मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। यात्रियों ने बताया कि कई बार वाहन दुर्घटना की स्थिति में पहुंच गया, जिससे सभी में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के शोर मचाने पर चालक वाहन को वापस ऋषिकेश होते हुए इंद्रमणि बड़ोनी चौक से ढालवाला की ओर ले गया। चालक की हालत देखकर डरे-सहमे यात्रियों ने तुरंत ढालवाला चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना...