कटिहार, अगस्त 1 -- कटिहार निज संवाददाता शहीद चौक स्थित टेंपो स्टैंड में टेंपो चालकों ने चालक दिवस मनाया। एक दूसरे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष अजित कुमार और सचिव अशोक सिंह ने कहा कि धैर्य और सुरक्षित वाहन संचालन समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संकल्प लेते हुए सभी साथियों से इसका पालन करने का आग्रह किया। मौके पर कोषाध्यक्ष गौतम घोष, महामंत्री टुनटुन यादव, चंदन यादव, विजय पोद्दार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ऑटो चालकों ने लिया यातायात नियम के पालन का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...