गाज़ियाबाद, जून 15 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राज्य कर विभाग की मोबाइल स्क्वाड टीम द्वारा पकड़े गए ट्रक को विभागीय अभिरक्षा से चालक लेकर फरार हो गया। चालक, वाहन मालिक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालकों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।राज्य कर अधिकारी सोमकार सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 जून की सुबह वह मोबाइल स्क्वाड-11 की टीम के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को रोककर उसके दस्तावेजों और सामान की जांच की गई। दस्तावेजों में प्रथम दृष्टया कर संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर वाहन को विभागीय अभिरक्षा में ले लिया गया। यह भी पढ़ें- चालक जांच के दौरान ट्रक लेकर भागा दस्तावेजों से पता चला कि सामान का परिवहन आरएस ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा किया जा रहा था। वाहन चालक की पहचान मुरादाबाद के ठाकुरद्वार...