गिरडीह, मई 26 -- हीरोडीह। हाइवा वाहन चालक के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन ने मंगलवार को हीरोडीह थाना पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की। पीड़ित चालक जमुआ थाना क्षेत्र के सरीकवाटांड़ निवासी जमरुद्दीन अंसारी ने दिए गए आवेदन में बताया कि वह सोमवार की रात हाइवा में चिप्स लोड कर जमुआ से मनसाडीह जा रहा था। इसी दौरान रेम्बा मोड़ के समीप हीरोडीह थाना क्षेत्र के गायकरो गांव के निवासी कैला राय के पुत्र एवं उसके भतीजे (नाम न मालूम) ने बाइक से ओवरटेक कर वाहन को रोक लिया। यह भी पढ़ें- मारपीट में गंभीर रुप से घायल इंद्रदेव यादव की रांची में मौत आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन गाड़ी से उतारकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही उसके पास रखे नगद रुपये भी छीन लिए गए।...