गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में रविवार की सुबह सरैया पेट्रोल पंप के पास से ईंट लदी ट्रॉली चोरी हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने ईंट खरीदने की बात कहकर रास्ता दिखाने के बहाने चालक को आठ किमी दूर ले जाकर छोड़ दिया। ट्रैक्टर ट्राली के पास खड़ा तीसरा युवक दूसरा ट्रैक्टर बुलाकर ट्रॉली में लदा ईंट चुरा ले गया। ट्रैक्टर मालिक ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के निबियहवा निवासी लालजी यादव के ईंट भट्ठे से दो ट्रालियों में ईंट लादकर ड्राइवर कमलेश यादव व समसुद्दीन गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लिए शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास निकले थे। मंगलपुर में दोनों गाड़ियां एक साथ चलने लगी। आरोप है कि गुलरिहा क्षेत्र के सरैया ...