देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया। शहर के चकियवा में एक ट्रक चालक की शनिवार की रात कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि चालक से मनबढ़ ने 30 हजार रुपये भी छीन लिए। देर रात पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। शहर के भटवलिया निवासी सुनील कुमार के पास ट्रक है, जिसको खुखुन्दू निवासी एक युवक चलाता है। शनिवार की रात ट्रक चालक सामान लेकर चकियवा की तरफ गया था। लौटते समय कुछ मनबढ़ युवक साइड को लेकर विवाद कर लिए और चालक की पिटाई भी की। आरोप है कि मनबढ़ ने वाहन का शीशा तोड़ दिया और 30 हजार रुपये भी छीन लिए। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रुपये छीनने की बात गलत है। मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...