चालक को झपकी आने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई
कन्नौज, जून 21 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर चालक को झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक्सप्रेसवे की सुरक्षा जाली और लोहे के एंगल भी क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 166 लेफ्ट हैंड साइड पर नोएडा से लखनऊ जा रही कार के चालक वेद प्रकाश श्रीवास्तव (64) पुत्र मदन लाल श्रीवास्तव निवासी गौर सिटी-1, फर्स्ट एवेन्यू, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़ गई और जाली व लोहे के एंगल तोड़ते हुए पलट गई। कार में चालक की पत्नी सुमन श्रीवास्तव (62) भी सवार थीं। गनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.