संभल, मई 21 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिल्ली के पटपड़गंज निवासी सशीर सरकार, समीर सरकार पुत्र मानिक सरकार और चमन पुत्र चेतराम गुरुवार सुबह कार से दिल्ली से बनारस जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बहजोई-संभल के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए。 यह भी पढ़ें- चालक को झ...