बरेली, जुलाई 3 -- शीशगढ़। कलियर शरीफ से जियारत कर लौट रहे जाफरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नदीम की शुक्रवार मध्य रात्रि करीब दो बजे सड़क हादसे में मौत हो गई,जबकि उसके दोस्त इरफान, इरफान की पत्नी अंजुम, उनकी दो वर्षीय बेटी मन्नत तथा अंजुम की मां गंभीर घायल हो गईं। हादसे में मन्नत का पैर टूट गया जबकि अंजुम और उनकी मां को भी गंभीर चोटें आई हैं।जिसमें एक गंभीर घायल महिला का भोजीपुरा एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और दूसरी महिला का इलाज रुद्रपुर के एक अस्पताल में चल रहा है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है मृतक के बड़े भाई वसीम ने बताया कि,नदीम अपने दोस्त इरफान व उसके परिवार के साथ बुधवार को कार से कलियर शरीफ गया था। शुक्रवार की रात करीब दो बजे सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। उत्तराखंड के काशीपुर लिंक रुद्रपुर रोड पर महतोष मोड़ के पास चालक को झपकी आन...