मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- चैती मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर घोगर निवासी पिंटू पुत्र लाखन सिंह सैनी अपने नजदीकी रिश्तेदारों मौसेरी बहन आदि को साथ लेकर उत्तराखंड के चैती मेला में मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद कार से बुधवार देर रात रामपुर घोघर लौट रहे थे। जैसे ही कार शरीफ नगर से आगे पहुंची, तो अचानक नींद की झपकी आ जाने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार विवेक 16 वर्ष, यशोदा 27, राजू 26, जॉनी उर्फ मुकेश 18 वर्ष और उजाला 18 वर्ष गंभीर घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक होने की वजह से काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...