अलीगढ़, अप्रैल 12 -- पुलिस ने किया रूट डायवर्ट, छः घंटे की मशक्कत के बाद सुचारू हो सका यातायात n फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद एथेनॉल का रिसाव रोकाn पलटे टैंकर को क्रेन के माध्यम से गड्ढे से निकालाइगलास, संवाददाता। थाना गोरई क्षेत्र के गांव श्योरा व साथिनी के बीच मोनिया गांव के निकट रजवाहा के पास शनिवार तड़के एक इथेनॉल भरा टैंकर चालक को नींद की झपकी आने से सड़क के सहारे पलट गया जिससे एथेनॉल का रिसाव शुरू हो गया। जिससे लोगों में किसी प्रकार की अनहोनी को लेकर दहशत फैल गई। घटना में टैंकर चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद टैंकर से लीक हो रहे एथेनॉल की रोकथाम करने के बाद पलटे टैंकर को क्रेन के माध्यम से गड्ढे से निकाला तब जाकर अलीगढ़-मथुर्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रार...