लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- औरंगाबाद से मैगलगंज की ओर आ रहा एक ऑटो रिक्शा चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक का पैर टूट गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। कैमहरा निवासी रमेश पुत्र लक्ष्मण रविवार को अपने ऑटो रिक्शा से औरंगाबाद से मैगलगंज आ रहा था। ऑटो में दो सवारियां भी बैठी थीं। रास्ते में अचानक चालक रमेश को मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर, युवक घायल हादसे में तेदुआ गांव तहसील मितौली निवासी करण पुत्र अंगपाल व अंकित पुत्र अंगपाल घायल हो गए। इनमें करण का पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.