चंदौली, मार्च 16 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के के समीप रिंग रो पर सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक सहित सहित आसपास के लोग बाल बाल बच गए। वहीं वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक अयोध्या से मॉल उतारकर बिहार के सासाराम जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और वाहन अचानक अनियंत्रति होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को क्रेन से हटवाकर एक ओर कराया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...