आगरा, नवम्बर 30 -- जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह पर रविवार को आरोपियों ने एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आरोपियों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। मामले में पीड़ित चालक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाली के गांव भिटौना निवासी अजीम एंबुलेंस चलाकर अपना जीवन-यापन करता है। उसका आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी एंबुलेंस लेकर पोस्टमार्टम गृह पर खड़ा था। तभी तीन व्यक्ति वहां पहुंचते हैं और पीड़ित से गाली-गलौज करने लगते। विरोध करने पर उसके साथ पिटाई की है। जाते-जाते आरोपी एंबुलेंस के शीशे तोड़ गए। मामले में पीड़ित चालक ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.