जौनपुर, दिसम्बर 16 -- बदलापुर, हिन्दुतान संवाद। नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सोमवार को संविदा बस चालकों की भर्ती प्रक्रिया एआरएम ममता दूबे की देखरेख में सम्पन्न हुई। इसमें कुल 45 लोगों ने आवेदन किया। जांचोपरांत 21 लोगों को योग्य पाया गया। एआरएम ने कहा कि संविदा चालकों को दो रुपये 28 पैसे प्रति किमी की दर से वेतन दिया जाना है। 22 दिन की ड्यूटी तथा 5000 किलोमीटर चलने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि तथा 68 रुपये नाइट भत्ता और पांच लाख का दुर्घटना बीमा लाभ देना निर्धारित है। उन्होंने बताया कि महिला परिचालक के लिए नौ आवेदन मिले किंतु सभी में कुछ न कुछ कमी थी। इसके चलते किसी को चयन के योग्य नहीं पाया गया। इस मौके पर डिपो प्रभारी अरुण कुमार, फोरमैन छविराज यादव, नीलेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, अखिलेश शर्मा अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस...