उन्नाव, मई 2 -- औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के औरास संडीला मार्ग स्थिति सीमऊ गांव में शुक्रवार दोपहर सात वर्षीय मासूम सड़क पार कर रहा था, तभी संडीला की ओर से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने मासूम को बचाने के फेर में ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगाने से रिक्शा मासूम के ऊपर पलटने से मौत हो गई। पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक को थाने भेज दिया है।औरास थाना क्षेत्र के अहमद कासिमपुर के रहने वाले श्रीपाल वर्तमान में इसी थाना के सीमऊ गांव में मकान बनाकर 15 सालों से रह रहा है। श्रीपाल का सात वर्षीय बेटा अभिषेक शुक्रवार दोपहर अपने घर से निकल कर सड़क के किनारे दुकान से नमकीन लेकर घर आने के लिए औरास संडीला मार्ग पार कर रहा था। तभी संडीला की तरफ से आ रहे ई रिक्शा चालक ने मासूम को बचाने के फेर ब्रेक मार दी। जिससे ई रिक्शा मासूम अभिषेक के ऊपर पलट गया। हाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.