बगहा, मार्च 11 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नया गांव वार्ड नं. 10 निवासी टेम्पो चालक रमेश मुखिया की हत्या नौतन थाना क्षेत्र में कर दी गयी। घटना 22 फरवरी की है, इस मामले में मृतक रमेश मुखिया की पत्नी पुनीता देवी ने नौतन थाना में आठ मार्च को एफआईआर दर्ज करवायी है। एफआईआर में रमेश मुखिया की पत्नी पुनीता देवी ने बताया है कि उसके पति हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोइठाहा निवास जयराम यादव का टेम्पो चलाते थे। 22 फरवरी की शाम चार बजे उनके गांव के राजू मुखिया, संदीप मुखिया, डेवा मुखिया, दुखन राम ने नेवता ले जाने के लिए टेम्पो भाड़ा किया। नेवता राजू व संदीप मुखिया के रिश्तेदार के यहां नौतन बरियारपुर बिन टोली वार्ड आठ में ले जाना था। रात नौ बजे तक उनकी अपने पति से फोन पर बातचीत हुई। राजू मुखिया ने उनके पति का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.