रामपुर, जून 5 -- रोडवेज बस चालक ने लापरवाही से तेज स्पीड में बस चला दी। जिससे ब्रेकर के दौरान एक महिला उछलकर सीट से गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गए। इसके बाद पति ने घायल महिला को उपचार के लिए बरेली में भर्ती कराया। इस मामले में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरेली के ग्राम चनेटा निवासी संतोष कुमार का कहना कि वह पत्नी के साथ रुद्रपुर गया था। वहां से वह सरकारी बस से वापस आ रहा था। संतोष के अनुसार चालक बस काफी लापरवाही से चला रहा था। जिस कई बार सवारियों ने विरोध भी किया लेकिन चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पनवड़िया चौकी के पास बस की स्पीड अधिक होने के कारण उनकी पत्नी सीट से उछलकर नीचे गिर गई। जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उन्होंने पत्नी को बरेली स...