चालक की मौत मामले में यूडी केस दर्ज
मुंगेर, मई 13 -- टेटियाबंबर,एसं.। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के कसौली-जागीर मार्ग पर दो दिन पहले टोटो पलटने से चालक सुरेंद्र यादव उर्फ सुलो यादव की हुई मौत मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। बुधवार को मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि, सोमवार को सड़क पर फैले बालू पर चढ़ने से टोटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया था। हादसे में चालक की मौत हो गई थी। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.