धनबाद, जनवरी 9 -- चासनाला। सेल चासनाला के कोल वाशरी के हापड में गुरुवार को हाइवा चालक के मौत के बाद मुआवजा व नियोजन कि मांग को लेकर शुक्रवार को सेल चासनाला वाशरी प्लांट सहित पूरे चासनाला का कार्य ठप कर दिया गया। जहां प्रबंधन व विभिन्न यूनियनों के बीच वाशरी सभागार में घण्टो वार्ता हुई। जिसमें 12 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...