बगहा, फरवरी 23 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के बिनवलिया गांव के समीप कार चालक की पिटाई मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।एफआईआर कार चालक सतीश कुमार ने दर्ज कराई है। इसमें जियाउल हक समेत अन्य दर्जनों अज्ञात को आरोपित किया गया है। आरोप है कि आरोपितों द्वारा उसे जबरन घेर कर मारपीट की गई।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब हो कि बिनवलिया गांव के समीप कार की ठोकर से एक पांच वर्षीय बच्ची सुबी खातून जख्मी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...